6 कंपनियां, जो देती हैं 60 लाख लोगों को रोजगार: भारतीय कंपनी भी है शामिल!

Written by Shailesh Chetariya

companies have the maximum number of employees

दुनिया की कुछ बड़ी कंपनियां दुनिया भर में लाखों लोगों को रोजगार देती हैं। ये कंपनियाँ रिटेल, टेक्नोलॉजी से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक की एक बड़ी श्रृंखला में काम करती हैं। यह कर्मचारी ग्लोबल इकॉनमी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, दुनिया भर के कंस्यूमर्स के लिए सामान और सर्विस को पूरा करते हैं।

हम यहाँ जानेंगे की दुनिया में ऐसी कौनसी सबसे बड़ी 6 कंपनिया है, जो पूरी दुनिया ज्यादा रोजगार देने में अपना डंका बजा रही है। आपको जानकर यकीन नहीं होगा की इस लिस्ट में एक भारतीय कंपनी भी शामिल है, जो भारत में सबसे ज्यादा लोगो को रोजगार देती है। यहाँ आपको इन सभी कंपनियों के बिज़नेस के बारे मे भी बताएँगे और साथ ही साथ इन सभी कंपनियों के द्वारा कितने कर्मचारीओ को रोजगार दिया जा रहा है इसके नंबर को भी उजागर करेंगे। कुल मिलाकर यह कंपनियां 2023 में 60 लाख से भी ज़्यादा लोगो को रोजगार दे रही है। यह 6 कंपनिया कर्मचरियो की संख्या में पूरी दुनिया में अव्वल है। इस लिस्ट में सिर्फ प्राइवेट कंपनियों को ही लिया गया है।

तो चलिए इस लिस्ट को शरू करते है: दुनिया में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनियां है, Walmart, Amazon, Foxconn, Accenture, Volkswagen और Tata Consultancy Services (TCS).

1. Walmart

Walmart के पास पूरी दुनिया में सबसे अधिक कर्मचारी हैं और यह दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली कंपनी भी है। Walmart 2023 में ग्लोबली 23 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है। फिर चाहे वो कैशियर, स्टॉकर, ट्रक ड्राइवर और कॉर्पोरेट जैसी जॉब्स हो, यह जॉब्स तो Walmart के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कई विकल्पों में से कुछ हैं।

2. Amazon

Amazon पैसा कमाने के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, और यह दुनिया के सबसे बड़े रोजगार देने वाली कम्पनीज में से एक भी है। 2023 में, Amazon के दुनिया भर में 15 लाख से अधिक कर्मचारी है। Amazon के कर्मचारी विभिन्न भूमिकाओं में काम करते हैं, जिनमें गोदाम कर्मचारी, डिलीवरी ड्राइवर, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे विकल्प शामिल हैं।

3. Foxconn

Foxconn एक ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जायंट कंपनी है। जो दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी है, और यह कंपनी दुनिया भर में लाखों लोगों को रोजगार देती है। 2023 में, Foxconn के दुनिया भर में 8 लाख 26 हजार से अधिक कर्मचारी है। Foxconn के कर्मचारी अलग अलग फिल्ड में काम करते हैं, जिनमें असेंबली लाइन कर्मचारी, गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक और इंजीनियर शामिल हैं।

4. Accenture

Accenture एक ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। यह कंसल्टिंग, टेक्नोलॉजी और आउटसोर्सिंग जैसी सेवाओं अपने कस्टमर को देती है। Accenture दुनिया के सबसे बड़े रोजगार देने वाली कम्पनीज में तीसरे नंबर पर है, जिसके 200 से भी ज्यादा शहरों और 50 देशों में 7 लाख 32 हजार से भी ज्यादा लोगो को रोजगार दे रहा हैं। Accenture के कर्मचारी सलाहकार, एनालिस्ट, प्रोग्रामर और प्रोजेक्ट मैनेजर जैसे काम करते हैं।

5. Volkswagen

Volkswagen एक जर्मन इंटरनेशनल ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर है। जो दुनिया के सबसे ज्यादा वाहन मैन्युफैक्चरर करने वाली कम्पनीज की लिस्ट में शामिल है, और यह दुनिया भर में 6 लाख 76 हजार से अधिक लोगों को रोजगार देता है। Volkswagen के कर्मचारी अपने स्किल्स के आधारित अलग-अलग काम करते हैं, जिनमें इंजीनियर, डिज़ाइनर, असेंबली लाइन कर्मचारी और बिक्री प्रतिनिधि शामिल हैं।

6. Tata Consultancy Services (TCS)

Tata Consultancy Services (TCS) एक भारतीय इंटरनेशनल IT (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) सर्विसेस और कंसल्टिंग कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनियों में से एक है, और यह दुनिया भर में 6 लाख 16 हजार से अधिक लोगों को रोजगार देती है। TCS में कर्मचारी IT के सबंधित काम करते हैं, जिनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बिजनेस एनालिस्ट और गुणवत्ता आश्वासन इंजीनियर शामिल हैं।

Shailesh Chetariya

Shailesh Chetariya

Shailesh Chetariya is a news reporter at CSC News. Shailesh is passionate about telling stories that make a difference in the lives of their readers. When Shailesh is not reporting, he can be found spending time with his family.

Desi Bhabhi Video: देसी भाभी का टैटू वाला डांस देखकर यूजर्स हुए पागल, वीडियो वायरल

10 सिटी जहां 1BHK का किराया है आपकी 2 साल की सैलरी जितना!

Leave a Comment