Aaj Ka Panchang: शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, नक्षत्र, और काल समय

Aaj-ka-panchang

16 अक्टूबर 2023, सोमवार का संपूर्ण, विस्तृत और सटीक पंचांग (Aaj Ka Panchang): हमारा भारतीय ज्योतिष पंचांग सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त पर आधारित होता है। पंचांग एक संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है पांच अंगों से निर्मित और वो पंचांग के पांच अंग होते हैं तिथि, वार, योग, नक्षत्र और करण। इन्हीं पांचों से मिलकर हमारे पंचांग का निर्माण होता है।

किसी भी शुभ कार्य को अच्छे कार्य को करने के लिए हमें जरूरत होती हैं एक अच्छे मुहूर्त की और एक अच्छे मुहूर्त का चयन हम एक अच्छे पंचांग को देखकर ही कर सकते हैं। जिसमे तिथि, वार, योग, नक्षत्र और करण, इन सभी चीजों की जानकारी जो हैं बिल्कुल सटीकता से दी गई हो। तो इन्हीं सभी चीजों की सम्पूर्ण और सटीक जानकारी मैं आपको यहां देने वाला हूँ, जो सोमवार 16 अक्टूबर 2023 के लिए होगा।

मतलब आज का संपूर्ण पंचांग (Aaj Ka Panchang) आपको यहां से मिलेगा, जो आपके शुभ कार्यों की शरुआत के आपको अच्छा मुहूर्त ढूंढने में आपकी सहायता करेगा।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग )

वारसोमवार
तारीख16 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत2080
सक संवत1945
कली संवत5125
माहआश्विन माह
पक्षशुक्लपक्ष
ऋतुशरद ऋतु
आयनदक्षिणायन
तिथिद्वितीया (रात्रि के 12:19 तक)
नक्षत्रस्वाति (रात्रि के 7:52 तक)
करणवालव करण (दिन के 12:05 तक)
कौलव करण (रात्रि के 12:19 तक)
तैतिल करण (रात्रि के 12:19 के बाद से )
योगविष्कुंभ योग (दिन के 11:23 तक)
प्रीति योग (दिन के 11:23 के बाद से)
दिशा शूलपूर्व दिशा
शुभ खाद्यदर्पण
आज का पंचांग
सूर्योदयसुबह के 6:22 बजे
सूर्यास्तशाम के 5:51 बजे
चंद्रोदयशाम के 7:37 बजे
चन्द्रास्तसुबह के 6:44 बजे
चंद्र राशि तुला राशि
सूर्य राशिकन्या राशि
सूर्य नक्षत्रचित्रा नक्षत्र
सौर माहआश्विन माह
व्रत त्योहारनवरात्रि (द्वितीय पूजा)
शुभ समयसुबह के 9:14 से लेकर दिन के 10:40 तक
चर समयदिन के 1:32 से दिन के 2:58 तक
लाभ समयदिन के 2:58 से शाम के 4:24 तक
अमृत समयसुबह के 6:22 से सुबह के 7:48 तक
राहुकालसुबह के 7:48 से सुबह के 9:14 तक
गुलीक कालदिन के 1:32 से दिन के 2:58 तक
प्रदोष कालशाम के 5:51 से रात्रि के 8:21 तक
निश्चित कालरात के 11:41 से रात के 12:31 तक
अभिजीत मुहूर्तदिन के 11:43 से दिन के 12:29 तक
विजय मुहूर्तदिन के 2:01 से दिन के 2:47 तक
गोघूली मुहूर्तशाम के 5:39 से शाम के 6:03 तक
ब्रह्म मुहूर्तसुबह के 4:42 से सुबह के 6:22 तक

सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 के पंचांग को जानते हैं: आज है विक्रम संवत 2080, सक संवत 1945, कली संवत 5125, माह: आश्विन माह, पक्ष: शुक्लपक्ष, ऋतु: शरद ऋतु, और आयन: दक्षिणायन रहने वाला है।

तिथि आज की द्वितीया रहेगी रात्रि के 12:19 तक, इसके बाद से तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। रात्रि के 7:52 तक नक्षत्र स्वाति रहने वाला है। जिसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।

दिन के 12:05 तक वालव करण रहनेवाला है, जिसके बाद से कौलव करण आरंभ होगा जो कि रात्रि के 12:19 तक रहेगा। कौलव कारण के बाद से तैतिल करण का आरंभ होगा।

दिन के 11:23 तक योग विष्कुंभ रहनेवाला है, जिसके बाद से प्रीति योग शरू हो जाएगा।

दिशा शूल पूर्व दिशा में होगा। पूर्व दिशा में किसी भी खास प्रयोजन से यातायाः ना करे, यहाँ पे आपको नुकसान हो सकता है।

आज सोमवार होने के कारण शुभ खाद्य नहीं है, लेकिन अपने दिन की शरुआत दर्पण देखकर करेंगे तो आपके कार्य सफल होने की संभावनाएं ज्यादा है।

आज की चंद्र राशि तुला है, चंद्रमा आज तुला राशि पर बिराजमान रहेंगे। आज के दिन जिसका भी जन्म होगा उनकी राशि तुला ही होगी।

व्रत त्योहार में आज नवरात्रि के द्वितीय पूजा है, यानी दूसरी पूजा है। आज माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाएगी। माँ ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इन्हीं चीजों का दान भी करना चाहिए। इससे लंबी आयु के साथ साथ सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।

आज की सूर्य राशि कन्या राशि है, सूर्य नक्षत्र चित्रा नक्षत्र, और सौर माह आश्विन माह रहने वाला है।

आज यानी 16 अक्टूबर 2023 के सूर्योदय और चंद्रोदय की बात करें तो सूर्योदय होगा सुबह के 6:22 पे सूर्यास्त शाम के 5:51 पे होगा। और वही चंद्रोदय शाम के 7:37 पे चन्द्रास्त सुबह के 6:44 पर होने वाला है।

अब एक नजर आज के शुभ चौघड़िया की स्थिति पर नजर डालते हैं। आज का शुभ समय सुबह के 9:14 से लेकर दिन के 10:40 तक रहने वाले हैं। चर समय दिन के 1:32 से दिन के 2:58 तक रहेगा। लाभ समय दिन के 2:58 से शाम के 4:24 तक रहने वाला है। अमृत समय की बात करे तो सुबह के 6:22 से सुबह के 7:48 तक रहेगा।

आज के राहुकाल और गुलिक काल की स्थिति के बारे में जानते हैं। राहुकाल एक अशुभ समय होता है, जो सुबह के 7:48 से लेकर सुबह के 9:14 तक रहेगा। इस समय कोई नया कार्य आरंभ करेंगे तो उसमें आपको असफलता हाथ लग सकती है।

गुलीक काल एक शुभ मुहूर्त होता है जो दिन के 1:32 से दिन के 2:58 तक रहेगा। इस समय कोई छोटा मोटा कार्य है आपका तो उसे आरंभ कर सकते हैं, इस समय आपको सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

प्रदोष काल शाम के 5:51 से लेकर रात्रि के 8:21 तक रहने वाला है। निश्चित काल देर रात में 11:41 से लेकर रात के 12:31 तक रहने वाला है।

अभिजीत मुहूर्त भी एक शुभ मुहूर्त होता है। जिसकी समय अवधि दिन के 11:43 से लेकर दिन के 12:29 तक की है। इस समय में भी कोई भी नया कार्य आरंभ किया जा सकता है।

विजय मुहूर्त आज दिन के 2:01 से दिन के 2:47 तक रहेगा। गोघूली मुहूर्त शाम के 5:39 से लेकर शाम के 6:03 तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह के 4:42 लेकर सूर्योदय तक यानी की 6:22 तक रहने वाला है।

तो अभी तो यहाँ का संपूर्ण विस्तृत और सटीक पंचांग बताया है। इस पंचांग की मदद से आप अपने शुभ कार्य को बिना किसी विध्न के साथ सफल बना पायेंगे। इस आज के पंचांग को अपने घरवालों एवं अपने सगे संबंधियों के साथ जरूर शेयर करे। जय माता दी!

Leave a Comment