Jawan Box Office Collection: 18 दिन में किया 1000 Cr कलेक्शन

Jawan-Box-Office-Collection

Jawan Box Office Collection: जवान नाम तो सुना ही होगा। ये फ़िल्म नहीं खुद में इतिहास है, इस फ़िल्म के लिए हर नए दिन एक नया रिकॉर्ड बनाना अब तो आम बात हो गई है। हर दिन नए रिकॉर्ड्स बनाना और पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ना मानो शाहरूख़ खान की इस फिल्म की आदत सी बन गई है। 1000 करोड़ टैग जो सिर्फ हॉलीवुड मूवीज़ के साथ जोड़ा जाता था, अब वो टोटली हिन्दुस्तानी बन चुका है।

SRK ने 1 साल में दो बार दर्शन दिए हैं, पठान और जवान के साथ। जिसमे सिर्फ एक फिल्म जवान ने ही वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 1000 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। जल्द ही सिनेमा घरों में शाहरुख खान की डंकी (Dunki) दस्तक देने वाली है। जो कमाई के मामले में जवान का भी रिकॉर्ड तोड सकती है।

Jawan collected 1004 cr worldwide

शाहरुख खान की सिर्फ दो फिल्मों (पठान और जवान) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2023 में रिलीज हुई बाकी सारी बॉलीवुड मूवीज़ को आपस में जोड़कर जो नंबर आएगा उससे भी ज्यादा है। जिसका सीधा मतलब है शाहरुख खान सिर्फ अकेले ही पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री से बड़े बन चुके है।

जवान का इंडिया में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jawan cross 505 cr in hindi net box office collection

SRK ने 4 साल तक कोई भी फिल्म नहीं की थी, सिर्फ ऑडियंस के बारे में सोचा था। जिसका परिणाम यह निकला की उनकी फिल्म जवान का सिर्फ इंडिया में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 600 करोड़ तक पहुंचने वाला है। जिसमे फास्टेस्ट 400 करोड़, फास्टेस्ट 500 करोड़ और अब पहली बार 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेने जा रही है। सिर्फ हिंदी में जवान ने 24 सितंबर को 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है। पठान का 524 करोड़ वाला ऑल टाइम रिकॉर्ड अब टाटा बाइ बाइ होने वाला है। अब रोकर्ड के मामले में सिर्फ शाहरुख खान वर्सिस शाहरुख खान हो रहा है।

जवान का साउथ में कलेक्शन

कमाल की बात जो सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्स रखती है, जिसकी वजह से पूरे इंडियन सिनेमा का फ़्यूचर बदलने वाला है। जवान ने हिंदी तो छोड़ो साउथ सिनेमा पे भी हाफ सेंचुरी मार दी है। 50 करोड़ सुनने में कितना मामूली लगता है, लेकिन पठान ने ऑल टाइम सिर्फ 19 करोड़ कमाए थे। साउथ में अब समझ आया जवान की पावर कितनी है?

कितना कलेक्शन करेगी SRK की डंकी

सोचो जवान पर एक मास फिल्म थी जिसकी ऑडियंस वैसे भी काफी लिमिटेड रहती है, लेकिन डंकी एक फैमिली फ़िल्म होगी जीसको हर एक जेनरेशन देखेगी। बॉलीवुड और साउथ दोनों मिल गए ना तो ये 1000 करोड़ के आंकड़े मामूली हो जाएंगे। आगर ऐसा हो गया तो, हर फिल्म एक दिन में 100 करोड़ का कलेक्शन करेगी वो भी सिर्फ इंडिया से।

क्या SRK तोड पाएंगे बाहुबली का रिकॉर्ड?

शाहरुख खान तो मात्र एक जरिया है रिकॉर्ड जो पब्लिक बना रही है, जवान सिर्फ 18 दिनों में 1000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। अब हमारी बॉलीवुड की फिल्मे भी कमाई के मामले में हॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही है। अब पठान का टोटल 1055 करोड़ तो जवान बड़े आराम से पार कर जाएगी। लेकिन उसके बाद मैदान में आरआरआर और केजीएफ चैपटर टू खड़े हैं पूरे 1200 करोड़ के साथ। और इनसे भी आगे है वो जिसने ये पैन इंडिया गेम की शुरुआत की थी। बाहुबली विथ ऑलमोस्ट 1800 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। अभी 1800 करोड़ सुनके तुम लोग जो घबरा गए ना की नहीं यार जवान यहाँ तक तो नहीं पहुँच सकती। यही है शाहरुख खान का असली मिशन बंदा काम ही वही करता है जो दुनिया को असंभव लगता है।

डंकी को आने दो 1000 करोड़, 1800 करोड़ ये सब बच्चे हैं। 2000 करोड़ क्लब की शुरुआत करेगा बादशाह SRK सारे रिकॉर्ड्स होंगे खत्म। इस बात को सबूत चाहिए तो बुकमाइशो खोलकर देखना, वहाँ पिछले 24 घंटों में 2 लाख से ज्यादा जवान फिल्म के टिकट बिके हैं। जवान के तीसरे हफ्ते में ये हाल है तो डंकी के पहले हफ्ते में क्या होगा? आप सोच भी नहीं सकते।

Tiger 3 फिल्म अपडेट

अब तक यदि अपने जवान फिल्म नहीं देखी है, तो एक बार जरूर देखना इसी फिल्मे कभी कभी ही आती है। जल्द ही SRK के भी रिकॉर्ड टूटते हुवे दिखेंगे, क्योंकि किसी महापुरुष ने कहा है की रिकॉर्ड्स बनते ही टूटने के लिए और SRK के यह सारे रिकॉर्ड SK (Salman Khan) तोड़ेगा। टाइगर थ्री (Tiger 3) के लिए सावधान हो जाओ। आपको पता भी नहीं है की आप सलमान खान की कमबैक के कितना नज़दीक खड़े हो। जल्द ही यह फिल्म भी सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

Leave a Comment