MotoGP Race India 2023: रेस का पहला दिन हुआ एक ट्विस्ट के साथ खत्म, देखे वीडियो!

motogp-race-india-2023-first-day

MotoGP Race India 2023: भारत बीते कुछ समय से इंटरनेशनल इवेंट्स की मेजबानी करता आ रहा है। चाहे वो G20 समिट हो, कोमनवेल्थ गेम्स हो, एशिया कप हो, हॉकी वर्ल्ड कप हो फिर चाहे वो फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप हो। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भी भारत ही करने वाला है। इन सभी इवेंट्स की वजह से हमारे देश को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक फायदे होते है और देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलता है।

ऐसी ही एक इंटरनेशनल इवेंट MotoGP Race 2023 का आयोजन भारत में हो रहा है। भारत में इस इवेंट का आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसके कारन भारत इस इवेंट की मेजबानी करने वाला आठवां देश बना है। इससे पहले एशिया के इंडोनेशिया, थाईलैंड, टोक्यो, जापान, मलेशिया चीन और कतर जैसे देश MotoGp Race की इवेंट की मेजबानी कर चुके है।

इस इवेंट की शरुआत साल 1949 से हुई थी और 2022 तक इस इवेंट को 29 देश होस्ट कर चुके है। अब 2023 में भारत इस इवेंट को होस्ट करने वाला दुनिया का 30वा देश बना है।

Electric Mahindra Bolero Launch Confirmed: नए लोगो और AR Rahman के एंथम के साथ

कैसा रहा MotoGP Race India 2023 का पहला दिन?

भारत में MotoGp Race 2023 का आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेट नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में हो रहा है। जहा इस रेस के पहले दिन की शरुआत काफी जोरदार रही, रेस में 1000 सीसी बाइक ने अच्छा प्रदशन किया। इस रेस को तीन वर्गों में बाँटा गया था, Moto 2, Moto 3 और MotoGp.

MotoGP Race में MotoGp वर्ग की प्रैक्टिस रेस!

motogp-race-india-2023
MotoGP Race: Motogp class practice

तीनो वर्गों ने मुख्य प्रदशन से पहले प्रैक्टिस रेस में हिस्सा लिया था। इस प्रैक्टिस रेस के विजेता का ख़िताब रेसिंग टीम की लुका मारिनी द्वारा 1:44:782 समय के साथ हासिल किया। वही रेप्राइमैक डुकाटी के जॉर्ज मार्टिन 1:44:790 के समय के साथ दूसरे स्थान हासिल किया। जॉर्ज मार्टिन पूरे दिन बेहतरीन फॉर्म में रहते हुए अधिकांश समय तक टाइमशीट में सबसे आगे रहे लेकिन अंतिम समय में लुका मारिनी उससे आगे निकलकर विजेता का ख़िताब अपने नाम करने में कामयाब रहे।

Bajaj Chetak EV Price Cut: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हो तो यही सही समय है, 22 हजार की कटौती

MotoGP Race India 2023 में Moto 2 वर्ग की प्रैक्टिस रेस!

motogp-india-2023-first-day
MotoGP Race: Moto 2 class practice

MotoGp India के ओपनिंग डे पर एल्फ मार्क वीडीएस रेसिंग टीम के टोनी अर्बोलिनो ने 1:52.105 के समय के साथ Moto 2 वर्ग में सबसे तेज़ समय निर्धारित किया। रेड बुल केटीएम एजो टीम के पेड्रो अकोस्टा उनके बाद दूसरे स्थान पर रहे। आईडेमिट्सु होंडा टीम एशिया की ऐ ओगुरा तीसरे स्थान पर रहीं।

MotoGP Race 2023 में Moto 3 वर्ग की प्रैक्टिस रेस!

motogp-race-2023-first-day
MotoGP Race: Moto 3 class practice

Moto 3 वर्ग में, लिकी मोली हुस्कवर्ना इंटेक्ट जीपी के डच नौसिखिया कॉलिन वीजर ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए 1:59:566 के समय के साथ जीत हासिल की। लेपर्ड रेसिंग के जाउम मासिया 1:59:752 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। एंजेलस एमटीए टीम के स्टेफ़ानो नप्पा तीसरे स्थान पर रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=qcd9K07g8k0
MotoGP Race India 2023 Highlight video

इवेंट का टाइम टेबल

24 सितंबर (रविवार): वार्म-अप, परेड पर मुख्य कार्यक्रम:

  • 11:10-11:20 – Warm-up
  • 11:30-12:05 – Rider Fan Parade
  • 12:30-13:05 – Moto 3 Race
  • 13:45-14:25 – Moto 2 Race
  • 15:30-16:20 – MotoGP Race
  • 16:40-17:15 – After the Flag

MotoGP Race India 2023: टिकट की कीमत, कहां से खरीदें!

MotoGP India टिकटों की कीमत 800 से 40000 तक है, लेकिन 800 रूपये वाली टिकटे सोल्ड आउट हो चुकी है। यह इस इवेंट के प्रति फैंस का प्यार दिखाता है। अब सिर्फ 2,500 से लेकर 40,000 तक के ही टिकट उपलब्ध होंगे। फैंस MotoGp की वेबसाइट या BookMyShow से टिकट खरीद सकते हैं और तीनों दिनों में प्रवेश पा सकते हैं।

Indian MotoGP 2023: टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

इस इवेंट को उन लोगों के लिए Sports18 TV पर लाइव दिखाया जाएगा और Jio Cinema पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा जो व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

Leave a Comment